फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर में औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले सीवर और दूषित जल के निस्तारण के लिए तीन कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है। लंबे समय से लंबित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसकी टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी。 यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्रों के लिए तीन सीईटीपी बनाने की तैयारीपरियोजना की लागत अधिकारियों के अनुसार, परियोजना पर लगभग 926.96 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसके लिए चार विभाग मिलकर वित्तीय सहयोग प्रदान करेंगे। सीईटीपी निर्माण के लिए एचएसआईआईडीसी(हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन), नगर निगम, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफ...