बरेली, मार्च 11 -- लोकसभा में आंवला क्षेत्र में भारी उद्योगों की स्थापना और औद्योगिक विकास को लेकर सांसद नीरज मौर्य द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में फिलहाल कोई योजना या प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सांसद ने सरकार से पूछा था कि क्षेत्र में भारी उद्योगों की कमी के कारण तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के लिए अन्य शहरों की ओर पलायन करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी जानना चाहा था कि क्या सरकार इस समस्या के समाधान के लिए किसी विशेष औद्योगिक पैकेज पर विचार कर रही है।भारी उद्योग राज्यमंत्री ने लोकसभा में दिए उत्तर में कहा कि उद्योग राज्यों का विषय है। इसलिए भारी उद्योग मंत्रालय देश के किसी विशेष क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना से संबंधित केंद्रीकृत डेटा नहीं रखता। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट कि...