फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- कायमगंज, संवाददाता।शमसाबाद क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना ने अब जमीनी रूप लेना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने परियोजना के लिए चिन्हित 16 गांवों की भूमि के बैनामे कराने के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार को नामित कर दिया है। इसके साथ ही किसानों से भूमि खरीद की प्रक्रिया तेज होने के संकेत मिल गए हैं। एक्सप्रेस वे के समीप औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने की योजना को आगे बढ़ाते हुए प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा परियोजना के लिए भूमि क्रय की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने तहसील कायमगंज के 16 गांवों की भूमि एवं उस पर स्थित परिसंपत्तियों के विक्रय पत्रों के निष्पादन के लिए अधिकारियों को नामित कर दिया है। यह भी पढ़ें- सीमांचल में इंडस्ट्री का हब बनेगा पूर्णियाभूमि खरीद की क...