अमरोहा, मार्च 21 -- भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के बैनर तले शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे क्षेत्र के गांव कोठीपुरा के किसानों ने यूपीसीडीए द्वारा औद्योगिक केंद्र स्थापित करने का विरोध जताया। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि इसके लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण न किया जाए। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिग्विजय सिंह भाटी के नेतृत्व में कोठीपुरा के किसान शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। बताया कि गांव कोठीपुरा की भूमि में यूपीसीडीए द्वारा औद्योगिक केंद्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित किया गया है। किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों ने भूमि अधिग्रहण को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि खेतीबाड़ी ही उनकी प्रमुख आजीविका का साधन है। भूमि अधिग्रहण से काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसानों का कहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.