गढ़वा, फरवरी 26 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। बीते चार दशक से अधिक समय से संचालित 33 हजार केवी औद्योगिक बिजली कनेक्शन को आखिरकार बुधवार को विधिवत प्रक्रिया पूरी कर सरकार के हवाले कर दिया गया। यह कदम केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि भवनाथपुर टाऊनशिप की दशकों पुरानी व्यवस्था पर निर्णायक प्रहार माना जा रहा है। मौके पर बिजली विभाग के वरीय अधिकारी, दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी शंभु राम, थाना के एएसआई आशुतोष सिन्हा, सेल के प्रभारी डीजीएम एसयू मेधा, भगवान पानीग्राही, कार्मिक अधिकारी बुलू दुग्गल, बिजली विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार सिंह, जेई महादेव महतो सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न हुई। उससे यह स्पष्ट हो गया कि प्रशासन अब किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.