बिजनौर, फरवरी 12 -- बिजनौर। जनपद के औद्योगिक, पर्यटन एवं अधोसंरचनात्मक विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आईआईए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंटवार्ता की। यह भेंटवार्ता प्रभारी मंत्री, कौशल विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व एवं विशेष पहल से सम्पन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व आईआईए डिविजनल चेयरमैन विकास अग्रवाल तथा आईआईए बिजनौर चैप्टर चेयरमैन अवनीश अग्रवाल द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए विषयों में अमानगढ़ टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव ज़ोन को शीघ्र अधिसूचित किए जाने की मांग, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिले एवं स्थानीय रोजगार सृजित हो। विदुरकुटी को धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव, ताकि इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचा...