अलीगढ़, मई 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संकट के दौर से गुजर रहीं औद्योगिक इकाइयों के सामने कच्चे माल की कीमतों में तेजी की एक और परेशानी पैदा होने वाली है। डीजल पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होने का प्रभाव ट्रेडिंग से लेकर उत्पादन पर पड़ेगा। माल भाड़े में इजाफा होने से कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी। पीतल, तांबा, जस्ता, लोहा, आयरन स्क्रैप पहले से ही मंहगा हो चुका है। मेटल की कीमतें नए उच्चस्तर पर पहुंच चुकी हैं। निर्यात बैठा हुआ है और उत्पादन धरातल पर आ गया है। अमेरिका, ईरान व इजरायल के बीच चल रही जंग का असर सीधा हार्डवेयर निर्यात पर पड़ा था। उसकी आग अभी ठंडी नहीं हुई थी कि अब डीजल पेट्रोल की मंहगाई की मार झेलनी होगी। यह भी पढ़ें- एडवायजरी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, महंगाई का तड़का अब हर उत्पाद पर दिखाई देगा उद्...