जहानाबाद, अप्रैल 26 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के प्रखंड कॉलोनी मुहल्ले में बिजली विभाग के टीम ने एक औद्योगिक इकाई में छापेमारी कर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संदर्भ में बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धर्मदेव चौधरी नामक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में एसडीओ के द्वारा एक लाख सनतानवे हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...