नोएडा, फरवरी 13 -- नोएडा। सेक्टर-6 एनईए भवन में शुक्रवार को एनईए पदाधिकारियों की अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें औद्योगिक इकाइयों में आग से बचाव पर चर्चा की गई। एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अग्निशमन विभाग कमेटी के चेयरमैन राकेश कोहली ने बताया कि उद्यमियों को अग्नि शमन से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष प्रभात मेहता ने उद्योगों में अग्नि से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय-समय औद्योगिक इकाइयों में शिविर लगाने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि उद्योगों में उपकरणों की समय-समय पर जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.