अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार ने बताया है कि औद्योगिक आस्थानों के प्रबन्धन से सम्बन्धित मानक प्राविधान निदेशालय द्वारा पूर्व में निर्गत किये जा चुके है। इससे सम्बन्धित औद्योगिक आस्थानों के विभिन्न कार्यों से सम्बन्धित पोर्टल- www.online.iemsme.in भी निदेशालय द्वारा प्रारम्भ कर दिया गया है। पोर्टल पर अनेक सुविधायें भी सुचारू रूप से संचालित है। इससे सम्बन्धित प्रशिक्षण भी सम्बन्धित पटल सहायकों, सहायक प्रबन्धकों, प्रभारी सहायक आयुक्त व उपायुक्त उद्योग का कराया जा चुका है। इससे स्पष्ट है कि औद्योगिक आस्थानों से सम्बन्धित कोई भी कार्य ऑफलाइन मोड पर नही किया जायेगा। मानक प्राविधानों में विभिन्न कार्यों के लिए सक्षम प्राधिकारी व समय अवधि का भी उल्लेख किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...