अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता । आइटीआई रोड स्थित औद्योगिक अस्थान में मंगलवार को जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईटीआई रोड पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर पानी निकासी नहीं हो पाई। फैक्ट्रियों व घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर फैल गया। फैक्ट्रियों में आने-जाने वाले श्रमिकों परेशानी झेलनी पड़ी। इंडस्ट्रियल एस्टेट में कुछ बड़ी व नामचीन कंपनियों की इकाइयां भी हैं। उद्यमी व आने जाने वाले लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि जलभराव की समस्या अस्थाई है। नाला निर्माण होने के बाद पानी निकासी शुरू हो जाएगी। उद्यमियों ने कहा कि समस्या को लेकर नगर आयुक्त को अवगत कराएंगे। यह भी पढ़ें- फुलवरिया हाट में जलजमाव से गुस्सा, पांच घंटे जाम कर दुकानदारों ने किया प्रदर्शन इसी तरह शाहजमाल क्षेत्र में...