मुजफ्फरनगर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने एक साथ मंच साझा किया। इस दौरान सीएम योगी ने आहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया और रोजगार मेले का उद्घाटन किया। जिसमें करीब 150 से ज्यादा कंपनियां शामिल हुईं। आयोजन से 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलने का दावा किया जा रहा है। नोएडा में श्रमिकों के सैलरी बवाल के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यूपी में जब एनडीए की डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा, सेवा और सुशासन का मॉडल खड़ा कर रही है। तब कुछ लोग शांति और समृद्धि को रोकने के लिए अशांति पैदा कर रहे हैं।औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से सावधान रहे- योगी योगी ने कहा कि मैं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मियों और श्रमिकों से अपील करूंगा कि माहौल बिगाड़ने वालों से सा...