गाजीपुर, मई 20 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। औड़िहार रेलवे स्टेशन पर आरक्षित और तत्काल टिकट लेने को लेकर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टिकट काउंटर पर अव्यवस्था और कथित दलालों की सक्रियता से आम यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों का आरोप है कि काउंटर खुलने से पहले ही कुछ बिचौलिए लाइन में कब्जा जमा लेते हैं, जिससे घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है। रविवार रात से ही स्टेशन परिसर में टिकट लेने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वाराणसी, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जाने वाले यात्री पूरी रात लाइन में खड़े रहे। यात्रियों के अनुसार सुबह काउंटर खुलते ही कुछ लोगों को जबरन आगे कर दिया गया, जिससे वास्तविक यात्रियों में आक्रोश फैल गया। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि तत्काल टिकटों की कालाबाजारी...