औड़िहार रेलवे जंक्शन के अंडरपास में धूल से दिक्कत
गाजीपुर, मई 21 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के औंड़िहार रेलवे जंक्शन के पूर्वी अंडरपास की बदहाली से यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां आधे वर्ष तक घुटने तक जलभराव रहता है, जबकि गर्मी शुरू होते ही भारी धूल उड़ने लगती है। इससे आवागमन करने वालों को सांस लेने में दिक्कत और घुटन महसूस होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह जंक्शन चार रेल खंडों को जोड़ता है, जहां वाराणसी, मऊ, जौनपुर और गाजीपुर के लिए लगातार आवागमन रहता है। अंडरपास निर्माण के समय से ही आसपास तालाबनुमा गड्ढों और पानी के रिसाव की समस्या बनी हुई है, जो बरसात में और गंभीर हो जाती है। रेलवे द्वारा पंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की जाती है, लेकिन वह नाकाफी साबित होती है। गर्मी में पानी सूखने के बाद अंडरपास में जमा धूल उड़कर लोगों के लिए परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.