गाजीपुर, मई 19 -- खानपुर। औड़िहार बाजार में सड़क पर बह रहे नाले के गंदे पानी से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैदपुर तहसील मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित यह बाजार क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण यहां यात्रियों की भीड़ भी रहती है, लेकिन सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ से हालात बदतर हो गए हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई न होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सड़क पर बदबू और गंदगी के कारण दुकानदारों का बैठना मुश्किल हो गया है। वहीं राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने प्रश...