बेगुसराय, मई 3 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति सीएस के औचक निरीक्षण से चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान 14 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से बिना सूचना के गायब मिले। एक साथ 14 कर्मियों के गायब पाये जाने पर सीएस बिफर उठे। बताया जा रहा है कि गायब लोगों में चिकित्सक भी शामिल हैं। चिकित्सकों व कर्मियों के ड्यूटी से बिना सूचना गायब रहने से नाराज सिविल सर्जन ने कार्रवाई करते हुए तत्काल अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने आदेश दिया।

सेवाओं में सुधार निरीक्षण में ओपीडी सेवा बाधित मिली। बिजली का तार जले होने के मामले में सीएस ने तत्काल नया तार लगवाने और पूरे केन्द्र का इलेक्ट्रिक ऑडिट करा...