गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को मॉडल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक डॉक्टर और तीन परिचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। वहीं एक अन्य डॉक्टर तय समय से विलंब से अस्पताल पहुंचे। सिविल सर्जन ने इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा- संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन ने निरीक्षण के दौरान मरीजों से भी बातचीत की और अस्पताल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में समय पर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी बेहद जरूरी है, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो। ड्यूटी से गायब रहना या देर से आना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि मॉडल सदर अस्पताल में पहले भी लापरवाही की शिकायतें सामन...