प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता खामियां मिलने पर भड़क उठे, उन्होंने कर्मचारियों को दो दिन में खामियां सुधारने की चेतावनी दी। कहा कि अगली बार निरीक्षण में खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर को एआरटीओ दिलीप कुमार गुप्ता कार्यालय के सामने संचालित ऑटो मैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उनके पहुंचते ही कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। ट्रैक पर गंदगी बिखरी देख उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए दो दिन में सुधार की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने आवेदकों के टेस्ट का रेकार्ड मांगा जिसे कर्मचारी दिखा नहीं सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदक के टेस्ट का डिजिटल रेकार्ड सुरक्षित रखा जाए। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.