पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपचार व्यवस्था, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया तथा डॉक्टरों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अप्रशिक्षित कर्मी के मरहम पट्टी करने पर कडी नाराजगी जताई।प्राचार्य सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुंचीं और भर्ती मरीजों व तीमारदारों से बातचीत कर इलाज की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर चेंबर, विभिन्न वार्डों, सीटी स्कैन रूम और आईसीयू का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक मरीज की मरहम-पट्टी अप्रशिक्षित कर्मचारी द्वारा करते पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स और डॉक्टर को फटकार लगाते हुए नि...