हजारीबाग, जनवरी 31 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार शुक्रवार को विष्णुगढ़ प्रखंड में संचालित विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं निजी नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ कपिलमुनी प्रसाद, डीडीएम दिवाकर अम्बष्ठ, नकवी अहमद आदि शामिल थे। जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन अपनी टीम के साथ हॉस्पीटल चौक में संचालित दो अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं अखाड़ा चौक मोड़ के पास संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने पहुंचे थे। बताया जाता है कि औचक निरीक्षण किए जाने की सूचना किसी तरह लीक होने जाने के बाद संचालकों ने तीनों अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद कर दिया। वहीं, हॉस्पीटल चौक में संचालित कई निजी नर्सिंग होम के संचालकों भी शटर गिराकर अपने नर्सिंग होम को बंद रखा। बता दें कि विष्णुगढ़ के हॉस्पीटल चौक एवं अखाड़ा चौक के आसपास स्थ...