दरभंगा, दिसम्बर 18 -- सिंहवाड़ा, । औचक निरीक्षण के दौरान बुधवार को माधोपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बंद पाया गया। बनौली हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से एएनएम पूजा भारती एवं पूजा कुमारी अनुपस्थित थी। वहीं, बसतवाड़ा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर निरीक्षण टीम के आने के बाद एएनएम शोभा कुमारी पहुंची। सिमरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी एएनएम एवं कर्मी मौजूद थे। सिविल सर्जन के आदेश पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमचंद एवं हेल्थ मैनेजर सहरेयार फारूकी ने माधोपुर, बनौली, बसतवाडा एवं सिमरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पहुंचे अधिकारियों ने माधोपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ताला लगा देखा। वहां पदस्थापित चिकित्सक डॉ. शंभू पंडित एवं एएनएम अभिलाषा कुमारी अनुपस्थित पाई गई। सीएचओ अभिषेक मेहरा पोलियो अभियान में सुपरवाइजर होने के कारण फील्ड ...