मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- सरैया, हिसं। विधायक शंकर प्रसाद यादव ने मंगलवार को सरैया नगर पंचायत एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों के समय से कार्यालय नहीं पहुंचने को लेकर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां घोर प्रशासनिक लापरवाही और अराजकता का माहौल बना हुआ है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं नगर पंचायत के कई अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। विधायक के मांगने पर भी उपस्थिति रजिस्टर और बोर्ड मीटिंग रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया। विधायक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता के काम में बाधा डालने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस दौरान विधायक के साथ कई राजद नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.