समस्तीपुर, दिसम्बर 20 -- समस्तीपुर। शनिवार को डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता तथा विभिन्न डीपीओ ने अलग अलग स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में कई स्कूलों के संचालन में गड़बड़ी मिली। कहीं खुद हेडमास्टर स्कूल से गायब मिले तो कहीं शिक्षक गायब पाए गए। कहीं स्कूल में मध्याह्न भोजन के संचालन में गड़बड़ी मिली। इसको लेकर संबंधित हेडमास्टर व शिक्षकों से जवाब तलब करते हुए उनका वेतन रोका गया। डीईओ के निरीक्षण में प्रखंड संसाधन केन्द्र, पूसा में आगत पंजी का संधारण सुचारू रूप से नहीं किया गया था, जिसे सुचारू रूप से संधारित करने का निर्देश दिया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदौली डोरापार, पूसा में विद्यालय में चेतना सत्र 10 बजे चल रहा था, जबकि वर्ग संचालन समय 10 बजे ही संचालित होना था। डीईओ को सभी शिक्षक / शिक्षिका के द्वारा पाठ टिका दिखाया गया। वर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.