पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निराश्रित गौवंशों के लिए भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशालाओं में गोवंशों की संख्या की जानकारी ली गई। डीएम को बताया गया कि पशु चिकित्सक द्वारा गोवंशों की देखभाल की जा रही है। उन्होंने गौशालाओं की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इसके बाद देवीपुरा गौशाला के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निमार्णाधीन नाले के कार्य को देखा और सम्बन्धित को नाला निर्माण के कार्य में तेजी लाने एवं गौशाला में खाली पडी जगह पर इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी, डिप्टी सीवीओ बीके गौतम , ग्राम प्रधान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...