लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ। होली पर घर जाने वाले यात्रियों की ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ के बीच रेलवे के कॉमर्शियल विंग ने लखनऊ-रायबरेली खंड पर उतरेठिया के पास लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी और लखनऊ-बनारस पैसेंजर में टिकटों की औचक जांच की। अचानक हुई जांच से यात्रियों में हड़कंप मच गया। टीटीई की टीम को देखकर कुछ यात्रियों ने अन्य बोगियों में खिसकने का प्रयास किया, लेकिन टीम के साथ मौजूद आरपीएफ जवानों ने उन्हें नहीं जाने दिया। दोनों ट्रेनों में जांच के दौरान 246 यात्री बिना टिकट मिले। उनसे जुर्माना वसूला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.