औचक आधार पर सभी पायलटों के ड्रग टेस्ट की तैयारी: नायडू
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने मंगलवार को बताया कि सरकार सभी कमर्शियल पायलट का पूरे साल औचक आधार पर ड्रग टेस्ट करने की तैयारी कर रही। केंद्रीय मंत्री नायडू ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) पायलटों के ड्रग टेस्ट से जुड़े नियमों को सख्त बनाने के लिए मंथन कर रहा। अभी नियमों के अनुसार पूरे पायलट नेटवर्क में 10 फीसदी का ही परीक्षण होता है। नए नियमों को लेकर सभी हितधारकों से चर्चा के बाद आगे का फैसला होगा। मालूम हो कि फुकेट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के पायलट द्वारा गांजा का सेवन करने का पता चला था। इसके बाद ड्रग टेस्ट से जुड़े नियमों को सख्त बनाने के लिए काम जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.