रांची, अगस्त 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के औघड़ बाबा आश्रम के पास एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। उसका शव बुधवार की सुबह आश्रम के सामने सरकारी खाली पड़ी जमीन से बरामद हुआ। मृतक की पहचान उपेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। उपेंद्र सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्ठा का रहनेवाला था। बताया जा रहा है कि उपेंद्र मंगलवार की रात बिना बताए घर से निकला था। देर रात तक जब उपेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की। मगर, उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उपेंद्र का शव आश्रम के पास से बरामद किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश की। पता चला क...