मेरठ, अगस्त 3 -- सावने के पहले सोमवार को औघड़नाथ मंदिर में शिवभक्तों का प्रवेश नंदी द्वार से होगा, जबकि निकास गरुड़ द्वार से होगा। शिवरात्रि में प्रवेश गरुड़ द्वार से और निकास नंदी द्वार से होगा। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी से निगरानी रहेगी। 10 और 11 अगस्त को मंदिर पूर्ण रूप से लगातार खुला रहेगा। श्रावण मास के शिवरात्रि पर्व और सोमवार की व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को श्री बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर समिति एवं सहयोगियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सोमवार और शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक की तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंदिर अध्यक्ष सतीश सिंघल ने बताया कि पहले सोमवार को विशाल भंडारा होने के कारण प्रवेश और निकास की व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सोमवार को औघड़नाथ मंदिर में शिवभक्तों का प्रवेश नंदी द्वार से होगा, जबकि...