जौनपुर, फरवरी 15 -- जौनपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को जिले के करीब 100 से अधिक स्थानों पर मेला लगा। जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर, मछलीशहर के दियांवा महादेव मंदिर और सुजानगंज के गौरीशंकर महादेव मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। जगह जगह शिव बरात निकाली गई। बाबा औघड़दानी के बरात में भूत, पिशाच, नंदी, सांप, बिच्छू(सिंबोलिक) बराती बने। घराती भी जगह जगह बरात का स्वागत किए और जमकर नाचे। मंदिरों में महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, रूद्राभिषेक करते हुए फल, फूल, धतूरा, भांग चढ़ाया। हिसं. सुजानगंज: श्री गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज में भोर चार बजे कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। महिला-पुरुष अलग-अलग कतार में खड़े होकर दर्शन करते रहे और भगवान शिव को दूध, जल, पुष्प, धतूरा, बेलपत्र व अक्षत अर्पित किया। मंदिर सचिव सुधीर...