औघड़डंगाल में दस दिवसीय श्रीराम कथा 27 से
धनबाद, अगस्त 22 -- मैथन, प्रतिनिधि। कुमारधुबी स्टेशन से सटे औघड़डंगाल के सनातन धाम में धर्मशाला निर्माण को लेकर 27 अगस्त से 10 दिवसीय श्रीराम कथा सह मेला का आयोजन किया गया है। मौके पर 27 अगस्त को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 28 अगस्त को धर्मशाला के लिए भूमिपूजन होगा। आयोजकों ने शुक्रवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। आयोजकों ने कहा कि 22 हजार वर्गफीट का धर्मशाला निर्माण होगा। कथावाचक अदीति प्रिया पाठक (वृंदावन) होंगी। जन्माष्टमी पर विशेष उत्सव और 5 सितंबर को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। आयोजक अमन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 27 अगस्त को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगी। इसमें 3001 महिलाएं व युवतियां शामिल होंगी। रोजाना शाम चार बजे से श्रीराम कथा होगी। 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रम होगा। 5 सितंबर को विशाल भंडारे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.