औकॉफ कमेटी की बैठक में मस्जिदों के निबंधन का निर्णय
बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- औकॉफ कमेटी की बैठक में मस्जिदों के निबंधन का निर्णय शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला औकाफ कमेटी की बैठक जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला औकाफ कमेटी के अध्यक्ष फजल इमाम मल्लिक ने की। बैठक में औकाफ कमेटी के कामकाज पर चर्चा हुई। इस बात पर सहमति बनी कि जिले में जिन मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों का निबंधन केंद्र सरकार के उम्मीद पोर्टल पर नहीं हुआ है, उसका जल्द से जल्द निबंधन कराया जाये। ताकि, भविष्य में किसी तरह कि परेशानी न हो। दल्लुचक स्थित मजार का नवीनीकरण कराया जाये। बैठक में कमेटी के सचिव वहाबुद्दीन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी खिलाफत अंसारी, मो अय्यूब, एसएम परवेज आलम, शमवील हैदर, महफूज़ खा, मो शकील आदि मौजूद थे। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.