औंता के अमृत सरोवर में जलकुम्भी तैरने पर बैठाई जांच
प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। उरुवा ब्लॉक की औंता ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर की बदहाली पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने जांच टीम गठित कर दी है। उन्होंने डीसी मनरेगा गुलाब चंद्र और पीडी डीआरडीए भूपेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नामित कर दोनों अफसरों से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा है। औंता ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर की बदहाली का समाचार आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने शनिवार के अंक में '97 लाख से बना औंता का अमृत सरोवर, तैर रही जलकुम्भी' शीर्षक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। लगभग एक करोड़ की लागत से बने इस अमृत सरोवर पर 15 बार बजट जारी हुआ। अलग-अलग मदों में बीते तीन साल में इस पर 97 लाख रुपये खर्च हुए। इतनी राशि खर्च होने के बाद उम्मीद थी कि यह बहुत अच्छा बनेगा, लेकिन सड़कें टूटी, पाथवे अधूरा, तालाब पर जलकुम्भी दिख रही है। इस अमृत सरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.