मैनपुरी, मार्च 1 -- रात होते ही क्षेत्र में खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं। रोजाना अवैध खनन कर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां सड़कों पर दौड़ने लगती हैं। खनन माफिया रोजाना खनन कर लाखों रुपये की मिट्टी को बेच रहे हैं। जानकारी होने के बाद भी पुलिस अनजान है। क्षेत्र के लोगों ने खनन माफिया पर कार्रवाई करने की गुहार डीएम से लगाई है। क्षेत्र में अवैध मिट्टी का खनन माफिया द्वारा बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। खनन माफिया ने कस्बा के जसराना रोड, अचलपुर में वन विभाग की जमीन, ग्राम महलोई, ईसई खास के आसपास मिट्टी का खनन कर गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। वहीं क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस अनजान है। खनन माफिया द्वारा जेसीबी से क्षेत्र से गुजरी ईसन नदी, पड़रिया चौराहे के समीप चरागाह की जमीन पर भी गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। वहीं ग्राम हरनागरपुर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.