फतेहपुर, मई 20 -- औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर छिवली नदी पुल के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने लोडर नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गलाथा निवासी शिवनरायन ने बताया कि मंगलवार देर शाम उनका पुत्र 35 वर्षीय विनोद कुमार छिवली से सामान लेकर गांव वापस आ रहा था। रोड किनारे कानपुर से फतेहपुर की ओर आ रहे लोडर ने विनोद को जोरदार मार दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल विनोद को अस्पताल ले जा रही थी। बीच रास्ते में हीउसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि लोडर के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी लोडर चालक को तलाश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...