औंगी का मिनी सचिवालय 6 वर्षों से नहीं दे सका योजनाओं का लाभ
कानपुर, मई 14 -- शिवली, संवाददाता। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के औंगी ग्राम पंचायत में लाखों की लागत से बना मिनी सचिवालय का करीब 6 साल से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी संचालन नहीं हो सका। संचालन न होने के कारण ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी व लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने ग्रामीणों को जिला व ब्लॉक की भागदौड़ से बचाने के उद्देश्य से पंचायत में मिनी सचिवालय का निर्माण कराया था। ब्लॉक क्षेत्र के औंगी गांव में 2019-20 में करीब छह साल पहले से मिनी सचिवालय का संचालन न होने से ताला लटक रहा है। सचिवालय के लिए आए लाखों रुपये कीमत के कम्प्यूटर, प्रिंटर, अलमारी, मूविंग चेयर, मेज, कुर्सियां सहित अन्य सरकारी सामान ग्राम प्रधान मुकेश निषाद के घर में रखे शोभा बढ़ा रहे। यहां आज दिन तक फर्श तक में प्लास्टर तक नहीं हुआ है। वहीं बाथरूम में बेसिन का नामोनिशान तक नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.