मधुबनी, मार्च 6 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर प्रखंड के औंक्सी गांव स्थित बाबा डिहबार स्थान मंदिर परिसर में श्री श्री 108 बाबा डिहबार नवयुवक नवाह संकीर्तन पूजा समिति के तत्वावधान में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ नवाह संकीर्तन शुरू हो गया। इस अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 151 कन्याओं ने भाग लेकर धार्मिक माहौल को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। नवाह संकीर्तन समिति के अध्यक्ष अशोक के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गांव के पोखरा तक पहुंची, जहां पंडित बब्लू झा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद श्रद्धालु पुन: कलश लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचे। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति कलश की स्थापना की गई। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.