कोलकाता, अप्रैल 25 -- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहा है। पहले फेज की वोटिंग में बंपर मतदान हुआ। अब 29 अप्रैल को दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग का इंतजार है। इसके बाद, सभी चुनावी राज्यों में चार मई को नतीजे घोषित होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई दिनों से राज्य में डटे हुए हैं और भाजपा की जीत का दावा कर रहे हैं। वे दिन में कई रैलियों और रोड शो को संबोधित करते हैं। इस बीच, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पश्चिम बंगाल की पुलिस के एक जवान से वापस जाने के लिए कहते हैं। उनसे इतना सुनते ही रैली में आए लोग खूब तेज-तेज तालियां बजाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो अमित शाह की बंगाल रैली का है। इसमें मंच से वे कहते हैं, ''बस रहने दो पुलिस, अरे ओ भाई, इसे वापस खींचो कोई। ओ... बंगाल पुलिस जर...