भदोही, मई 25 -- भदोही, संवाददाता। पिछड़ी जाति के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर। ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए सरकार ने आवेदन मांगा है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ओ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। जिले में प्रशिक्षण प्राप्त करने को वेबसाइड पर 20 मई से तीन जून तक आवेदन आनलाइन किया जा सकता है। वेबसाइट में निर्धारित प्रारूप पर नोटरी शपथ पत्र सहित ऑनलाइन आवेदन में अपलोड करते हुए आवेदन की एक प्रति तीन जून को शाम पांच बजे तक समस्त अभिलेखों की हार्डकापी कार्यालय-जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, भदोही विकास भवन कमरा नम्बर 303 में जमा करना होगा। जानक...