ओ निगेटिव, एबी निगेटिव और एबी पॉजिटिव ग्रुप के खून का स्टॉक समाप्त
भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में ओ निगेटिव, एबी निगेटिव और एबी पॉजिटिव ग्रुप के खून का स्टॉक समाप्त हो गया है। वहीं ब्लड बैंक में ए निगेटिव व बी निगेटिव का एक-एक यूनिट शेष बचा है। यहां पर इन ग्रुप के खून की तलाश में आने वाले मरीज के परिजनों को वापस लौटना पड़ रहा है। सदर अस्पताल में सड़क दुर्घटना, प्रसव समेत गंभीर बीमारियों से जुड़े मरीज इलाज कराने आते हैं। इन मरीजों के बीच रक्त की मांग लगातार बनी रहती है। बीते 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर कई लोगों ने रक्तदान किया था। इनमें ज्यादातर रक्तदाता सामान्य रक्त समूह वाले थे। वहीं रेयर ब्लड ग्रुप वाले रक्तदाता कम संख्या में पहुंचे थे। बता दें कि बीते 10 दिनों के अंदर यहां पर दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। लेकिन मरीजों की मांग के कारण रक्त का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.