नई दिल्ली, जून 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने ओ जोन और अन्य क्षेत्रों में जारी तोड़फोड़ की कार्रवाई पर भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत तोड़फोड़ पर रोक लगाने के आदेश जारी करे और प्रभावित लोगों को राहत दे।देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले झुग्गीवासियों को मकान और अनाधिकृत कॉलोनियों को सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद हजारों परिवारों को उजाड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में एनजीटी के आदेश के बाद हुई बैठक के पश्चात दावा किया था कि ओ जोन का मुद्दा सुलझा लिया गया है और लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसके बावजूद तोड़फोड़ जारी है।उन्होंने यह भी पढ़ें- मुसलमानो...