भदोही, अगस्त 24 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। ओड़िसा के नुआपाड़ा जिले के खड़ियाल विधान सभा क्षेत्र में आयोजित रन फॉर राजीव गांधी मैराथन प्रतियोगिता में भदोही के लाल सतीश वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भदोही का नाम भी गौरवान्वित हुआ। सतीश द्वारा उड़िसा में परचम लहराने से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस सेवादल की ओर से आयोजित करीब 10 किलोमीटर लंबी मैराथन में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत कई राज्यों के 500 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: किंजर में 3200 मीटर की मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन खड़ियाल ब्लॉक के सामनेश्वर गांव से शुरू हुई दौड़ में सतीश ने अपनी र...