ओड़िशा में लाइन ब्लॉक के कारण चार ट्रेन टाटा से रही रद्द
जमशेदपुर, अगस्त 18 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के ओड़िशा क्षेत्र में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर की चार ट्रेन मंगलवार को रद्द रही। रद्द ट्रेनों में टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस, हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, टाटानगर बिलासपुर एक्सप्रेस और टाटानगर हटिया एक्सप्रेस शामिल है। चार ट्रेनों के रद्द होने से झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के अलावा विभिन्न राज्यों के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई। इधर, आद्रा रेल मंडल में भी लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर आसनसोल की दो ट्रेनों का अप डाउन में परिचालन दूरी कम की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.