चक्रधरपुर, मई 31 -- राउरकेला। ओडिशा के सन्दरगढ़ और मयुरभंज जिले के सैकड़ों कार्यकत्र्ता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची से मुलाकात की और ओडिशा झामुमो की प्रदेश अध्यक्ष अंजनी सोरेन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं नें कहा कि ओड़िशा मे फिर से झामुमो को मजबूत करने के लिए अंजनी सोरेन को राजयसभा उम्मीदवार बनाना पार्टी के हित के लिए बेहतर होगा। भाजपा शासित ओड़िशा में खनिज सम्पदा की लूट के साथ आदिवासी मूलवासियों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए अब झामुमो को मजबूत करना हीं एक मात्र विकल्प बोलकर तर्क दिया गया। ओड़िशा से जेएमएम के प्रतिनिधिमडल में से केंद्रीय कमिटी सदस्य लेथा तिर्की,अशोक महतो,जिला अध्यक्ष पात्रास एक्का, सचिव सजीत टोप्पो, जिला उपाध्यक्ष जीतू महतो, कोषाध्यक्ष रंजीत कच्छप, रोहित सामद, जेरोम करकेट्टा, ढ़िब...