गंगापार, मार्च 31 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। बनका डुहिया गांव के पास ओडवा नाले में स्थित जंगल झांडी में तीन गोवंशों को ग्रामीणों ने शीशम के पेड़ से बंधा देखा तो इसकी जानकारी डायल 112 को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस शीशम के पेड़ से बांधे गए इन गोवंशों को रस्सी से अलग कर दिया। भूख प्यास से तड़प रहे तीनों पशु जंगल से भाग लिए।पकरी सेवार गांव के मुन्ना दुबे सहित कई ने बताया कि उन्हें किसी ने जानकारी दी कि बनका डुहिया गांव के पास स्थित ओड़वा नाले में एक जगह तीन गोवंश एक पेड़ से बांधे गए हैं, एकान्त में स्थित जंगली रास्ते के बीच नाले में बंधे इन बेजुबानों के पास पुलिस पहुंच गई है, तो वह भी पहुंच गए, पुलिस को नाले में जाता देख, आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने सोचा कि किसी की हत्या कर लाश फेंकी गई होगी। मौके पर गए तो पता चला कि तीन गोवंशों को किसी ...