सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को ओहदार रणबहादुर सिंह सरदार चौक के के 21वें स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजन भोक्ता विकास संघ की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रखंड अध्यक्ष घुंसी सिंह ने की। इस अवसर पर भंवर पहाड़ परगना के 33 मौजा के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ओड़िशा, गुमला, पालकोट समेत विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद नीलांबर-पीताम्बर स्मारक स्थल पर की गई। जहां सभी लोग एकत्र हुए और उसके बाद पैंकी नाच एवं बैंड-बाजा के साथ आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नाचते-गाते हुए ओहदार रणबहादुर सिंह चौक पहुंची। जहां अतिथियों द्वारा ओहदार रणबहादुर सिंह के प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया गया। मौके पर अतिथियों ने कहा कि ओहदार रणबहाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.