बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। बड़ौत थाना क्षेत्र के ओसिक्का गांव के पीड़ित परिवार ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जिसमें 7 फरवरी को हुई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी व मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित ने बताया कि 7 फरवरी को वह अपने घर पर था। तभी चचेरे भाइयों ने गाली-गलौच करते हुए पलकटी, डंडों व हाथ में पहने कड़ों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उसके सिर, छाती व नाक पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इलाज के बाद घर लौटने पर आरोपी पक्ष ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। कहा कि दर्ज मुकदमे में हल्की धाराएं लगाई गई हैं। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच, धाराएं बढ़ाने व आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.