कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- मुख्यालय मंझनपुर से दो किलोमीटर दूर स्थित ओसा चौराहे पर राम वन गमन मार्ग पुल के नीचे फिसलन बढ़ गई है। जरा सी बारिश होते ही पुल के नीचे से गुजरना मुश्किल हो जाता है। लोगों का आरोप है कि कार्यदाई संस्था द्वारा काम कराने के बाद मिट्टी न हटाए जाने से समस्या उत्पन्न हुई है। लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल निकास का इंतजाम करते हुए सड़क से मिट्टी हटवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...