रामपुर, नवम्बर 18 -- शरीफ हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस अब लखनऊ जेल में बंद तीन आरोपियों का नेटवर्क खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने अबू ओसामा, अबू जुल्कर और सबाउद्दीन के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए जेल प्रशासन को पत्र भेजा है। तीनों आरोपियों के संपर्क में रहे लोगों, जेल के भीतर उनकी गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर डाटा मांगा गया है। खजुरिया थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद शरीफ अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर थाने में हाजिरी लगाकर घर लौट रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सिर और पीठ पर गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्या के बाद झारखंड की राहुल सिंह गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। इसके बाद इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी समेत छह टीमें बनाई गई, जो...