आरा, जून 3 -- बिहिया, निज संवाददाता। प्रखंड के ओसाई पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। बरुना गांव स्थित पैक्स गोदाम में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। महिला, पुरुष और युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पैक्स के नए नेतृत्व के चयन में भागीदारी निभाई। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्र पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती रही, जिस कारण पूरे दिन चुनावी प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संचालित होती रही। यह भी पढ़ें- ओसाई पैक्स चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न ओसाई पैक्स में कुल 2,525 मतदाता हैं। अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्य...