आगरा, फरवरी 28 -- ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट के स्टार वर्ग का खिताब लॉरेंस यूनाइटेड ने पीटर्स सुपरकिंग्स को हराकर जीत लिया है। रोमांचक मुकाबले में 9 रन से हराकर अपने नाम कर लिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पार्थ चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सेंट जोंस कॉलेज के मैदान पर खेले गए फाइनल का टॉस पीटर्स सुपरकिंग्स ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण चुना। लॉरेंस यूनाइटेड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। पार्थ चौधरी ने 68, प्रबल जैन ने 24 रन बनाए। पीटर्स सुपरकिंग्स के लिए दिवनव गोस्वामी, कनिक अग्रवाल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी पीटर्स सुपरकिंग्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी और 9 रन से खिताब जीतने से चूक गई। दिवनव गोस्वामी ने 54, तनय शाक्य ने 24, शिवांश शर्मा ने 19 रन बनाए। प्रबल जैन ने 3, पार्थ व शहजान ने 2-2 विकेट लिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.